न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डेबी होकले

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 07:08:48 PM
Debbie Hockley became first woman president of newzealand cricket board

वेलिंगटन।  न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डेबी होकले को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली न्यूजीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर हैं। होकले स्टीफन बुक का स्थान लेंगी और अगले तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगी। आईसीसी हाल आफ द फेम रह चुकीं होकले ने अपने क्रिकेट करियर में 118 वनडे में चार शतकों के साथ 4064 रन बनाए थे। उन्होंने करियर में 19 टेस्ट भी खेले हैं। 

होकले न्यूजीलैंड की तरफ से 100 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं। इसके अलावा एकदिवसीय मैचों में भी उन्होंने सबसे पहले चार हजार रन भी पूरे किए। होकले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के लंबे क्रिकेट इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष हैं।  न्यूजीलैंड क्रिकेट के मौजूदा निदेशक ग्रेग बार्कले नए चेयरमैन होंगे जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इनग्रिड क्रोनिन नाइट बार्कले की जगह लेंगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.