21 जनवरी से मुंबई में शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 01:07:49 PM
Hockey India League will begin from January 21 in Mumbai

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग का पांचवां सत्र 21 जनवरी को मुंबई में दबंग मुंबई और रांची रेज के बीच मुकाबले से शुरू होगा। सेमीफाइनल 25 फरवरी को और फाइनल 26 फरवरी को खेला जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फाइनल पिछले चैम्पियन के घरेलू मैदान पर खेला जाता है और इस बार जेपी पंजाब वारियर्स के स्टेडियम चंडीगढ में होगा।

एफआईएच अध्यक्ष और हॉकी  इंडिया लीग के चेयरमैन नरिंदर बत्रा ने कहा, यह दर्शकों और खिलाडिय़ों के लिए ही बेहतरीन टूर्नामेंट नहीं है बल्कि खेल की ताकत को दिखाने का बेहतरीन मंच भी है। हमें इस सत्र में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बार नए अनूठे माध्यमों के जरिये अधिक दर्शकों तक पहुंचेंगे।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.