भारत ने महिला विश्व टीम स्क्वाश में मैक्सिको को हराया

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:55:09 AM
India beats Mexico in women's world team squash

पेरिस। भारत ने मिस्र से पहलेे मैच में मिली हार को भुलाकर विश्व महिला टीम स्क्वाश चैंपियनशिप में आज यहां मैक्सिको को 3-0 से हराया। इस जीत से भारत ने पूल ए से अंतिम आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी।

सुनयना कुरूविला ने डिना एंगुइयानो गोमेज को हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद दीपिका पल्लिकल कार्तिक ने लुज लोपेज को सीधे गेम में हराया।

भारत की नंबर एक खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने डियाना गर्सिया को हराकर भारत को जीत दिलाई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.