देश का नाम रोशन कर घर लौटी उत्तराखंड की बेटी वंदना, जोरदार स्वागत

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:32:07 AM
india should-win-olympic-medal-said-vandana-kataria

हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंची। टीम को एशियन चैंपियन बनाने वाली वंदना का अगला लक्ष्य ओलम्पिक में मेडल दिलाना है। कप्तान बनने के बाद वंदना पहली बार हरिद्वार पहुंची।

वंदना ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रलिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे भोपाल में कैंप होना है, जिसमें टीम कनाडा में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी करेगी। वंदना ने कहा कि वह आगामी ओलम्पिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाना चाहती हैं।

हरिद्वार के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय टीम की कप्तान बनने का गौरव हासिल करने वाली वंदना ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। वन्दना ने कहा कि जब उन्होंने खेलना शुरू किया था तब हरिद्वार में इतनी सुविधाएँ नहीं थी। धीरे धीरे इनमें सुधार हो रहा है। वंदना को रेलवे स्टेशन लेने पहुंचे पिता नाहर सिंह कटारिया ने कहा कि उनकी बेटी ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.