सुर्खियों में सबसे आगे रहीं भारतीय महिला खिलाड़ी, PM सबसे ज्यादा चर्चित नेता

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 09:14:10 AM
Indian women players remained at the forefront of the headlines

नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला खिलाडिय़ों ने इस साल सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। वेबसाइट याहू ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। याहू ने एक बयान में कहा,सुर्खियां बनाने वालों में आमतौर पर नेता या बॉलीवुड सितारे शामिल होते हैं लेकिन 2016 में इस सूची में पी.वी.सिंधु, दीपा कर्माकर और महिला पहलवान विनेश फोगट सबसे आगे रहीं। इन महिला खिलाडिय़ों ने इस साल क्रिकेट खिलाडिय़ों को भी पीछे छोड़ दिया।

सिंधु और कर्माकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। हालांकि भारत का क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट रहा। आईपीएल के बाद रियो ओलम्पिक को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा चर्चित नेता रहे। उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लोगों की नजरों में रहे।

द अननेम्ड सोल्जर इस साल सबसे प्रभावशाली व्यक्ति चुना गया। याहू ने बयान में कहा, पठानकोट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले से लेकर उडी और उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक के बीच वन रैंक वन पेंशन के बीच यह सोल्जर हमेशा खबरों में बना रहा। लगातार पांचवीं साल अभिनेत्री सनी लियोन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध महिला सेलेब्रिटी रहीं।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.