भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाई

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 07:56:02 PM
Indian women's hockey team lost the series against Australia

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरीज के निर्णायक मैच में 1-3 से हार गई। हार के साथ महिला टीम ने 1-2 से सीरीज भी गंवा दी।

सीरीज में बराबरी पर चल रही भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़िया प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में भारत की ओर से वंदना ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 39वें मिनट में गोल कर मैच बराबर कर दिया।

41वें मिनट में दूसरा गोल कर ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम क्षणों में ऑस्टेलिया की ओर से जॉर्डन होल्जबर्गर ने तीसरा गोल किया। भारत की दीपिका को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.