महेला जयवर्धने मुम्बई इंडियन्स के चीफ कोच नियुक्त

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 07:39:12 PM
Mahela Jayawardene appointed chief coach of Mumbai Indians

खेल डेस्क- श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियस का चीफ कोच नियुक्त किया गया है। जयवर्धने रिकी पॉन्टिंग की जगह यह जिम्मेजारी संभालेंगे. मुंबई इंडियंस के साथ पॉन्टिंग का अनुबंध खत्म होने वाला है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पॉन्टिंग पिछले दो सीजन से इस टीम के हेड कोच थे।

जयवर्धने को हेड कोच बनाए जाने के बाद मुंबई इंडियन की मालकिन नीता अंबानी ने कहा कि मॉडर्न क्रिकेट में वो एक बड़ा नाम हैं साथ ही वो युवा मुंबई इंडियन टीम के लिए आदर्श रोल मॉडल हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दुनिया भर में मौजूद मुंबई इंडियंस के फैंस हमारे इस परिवार में उनका स्वागत करेंगे।

जयवर्धने के पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी 20 में खेलने का लंबा अनुभव है। श्रीलंका ने जब वर्ष 2014 में टी 20 विश्व कप जीता था तब वो टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वर्ष 2007 में जब श्रीलंका की टीम आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी तब भी वो टीम का हिस्सा थे।

मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनाए जाने के बाद जयवर्धने ने कहा कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी से काफी रोमांचित हूं साथ ही मुझे इस बात की खुशी है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने मेरे सुझाव को तवज्जो दिया। मैं मुंबई इंडियंस जैसे टेलैंटेड टीम के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.