मित्रभा और हर्षिता बने राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियन

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:12:41 PM
Mitrabha Guha, Harshita become national sub junior champion

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मित्रभा गुहा और आंध्र प्रदेश की हर्षिता ने राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में क्रमश: लडक़ों और लड़कियों के वर्ग में खिताब जीत लिए।

प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी राउंड में तेलंगाना के अर्जुन एरीगैसी ने कल तक बढ़त पर चल रहे राजदीप सरकार को हराया और इसका फायदा सीधे मित्रभा को मिला जिनकी झोली में खिताब आ गया। मित्रभा ने अंतिम बाजी में तमिलनाडु के रतनवेल वीएस को पराजित किया। मित्रभा के 9.5 अंक रहे। अर्जुन को दूसरा और राजदीप को तीसरा स्थान मिला।

लड़कियों के वर्ग में हर्षिता ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति गोयल को हराकर खिताब जीता। हर्षिता और दिल्ली की वंतिका अग्रवाल के एक बराबर नौ-नौ अंक रहे लेकिन हर्षिता ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर खिताब जीत लिया। वंतिका को दूसरा स्थान मिला।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.