अब मेरे अच्छे दिन आने वाले हैं : युवराज

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:29:18 PM
Now my Acche Din will come soon Yuvraj Singh

नई दिल्ली। अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि बहुत जल्दी उनके खुशियों भरे अच्छे दिन आने वाले हैं।

युवराज 30 नवंबर को हेजल कीच के साथ फतेहगढ़ साहिब में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। युवराज ने हेजल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसपर उन्होंने लिखा है,खुशियों भरा समय आने वाला है।

युवराज और मॉडल से अभिनेत्री बनी हेजल कीच की शादी के लिए यहां फतेहगढ़ साहिब के दुफेरा गांव में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जहां ये जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। सूत्रों के अनुसार डेरा में कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा है। डेरा में विवाह सिख रीति रिवाजों के अनुसार होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.