क्वालीफायर सेन ने तीसरे वरीय जायसवाल को बाहर किया

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 02:13:51 AM
Qualifier Sen ousts No. 3 seed Jaiswal at badminton meet

मुंबई। क्वालीफायर लक्ष्य सेन ने 17,500 डॉलर इनामी टाटा ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पांच गेम तक चले पहले दौर के मैच में आज यहां तीसरे वरीय श्रेयांस जायसवाल को हराकर उलटफेर किया।

बेंगलुरू स्थित प्रकाश पादुकोण अकादमी से जुड़े सेन ने 1-2 से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करके जायसवाल को 12-10 6-11 9-11 11-8 11-2 से हराया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रतुल जोशी भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने सिंगापुर के झिन रेई रियान को 12-10 6-11 9-11 11-8 11-2 से पराजित किया। दूसरे वरीय सिरिल वर्मा ने श्रीलंका के सचिन डियास को सीधे गेम में 12-10 11-5 14-12 से हराया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.