IPL: पढ़िए- छक्कों की दौड़ में कौनसा खिलाड़ी रहा सबसे आगे...

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 12:20:59 PM
Record of most sixes in IPL

2008 में शुरू हुए भारत के घरेलू टूर्नामेंट आईपीएल ने ना सिर्फ क्रिकेट के स्तर को बढ़ाया बल्कि इसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में भी खास जगह बनाई। भारत में आईपीएल की शुरूआत के बाद से ही यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाने लगा। 

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ना सिर्फ नई प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला बल्कि इस फॉर्मेट  ने उन्हे आर्थिक रुप से भी सुदृढ़ किया। आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों को जो बात सबसे अधिक प्रभावित करती है वो है कम गेंदों में बड़े स्कोर। तेजी से रन बनाने के प्रयास में बल्लेबाज लम्बे-लम्बे आसमानी छक्के लगाते है जो क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर देता है। 

हर टीम के खिलाड़ियों में छक्के लगाने की होड़ रहती है ताकि वे टीम की रन गति को तो बढ़ा ही सके साथ ही व्यक्तिगत स्कोर में भी इजाफा कर सके। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेविड वार्नर, सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज गेंद को सीधे बाउंड्री लाइन से पार भेजने में ही अधिक यकीन रखते हैं। 

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं उन बल्लेबाजों की सूची जिनके नाम आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

1. क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी की है। गेल आईपीएल में पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते थे। उसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू का दामन थाम लिया। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल ने आईपीएल के 9 संस्करणों में ताबड़तोड़ 251 छक्के ठोके है। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने ही नाम किया है। 

2. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2 बार मुम्बई को आईपीएल का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। रोहित शर्मा इस समय मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए 163 छक्के मारे है, जिसकी बदौलत वे इस सूची में दूसरे नंबर पर काबिज़ है। 

3. सुरेश रैना

जब छक्के मारने की बात आती है तो उस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम सबसे ऊपर आता है। भारतीय टीम में खेलते हुए भी रैना ने अक्सर लम्बे-लम्बे छक्के मारे हैं। तो फिर फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वो कहा पीछे रहने वाले है। सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से खेलते हुए 160 छक्के मारे हैं। 

सुरेश रैना ने आईपीएल के हर सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। यहीं नहीं आईपीएल में सबसे जल्दी 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी सुरेश रैना के ही नाम है। वैसे चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन के बाद अब सुरेश रैना गुजरात लायंस की टीम से खेलते है और वह इस टीम के कप्तान भी है। 

4. विराट कोहली 

भारतीय टीम के सफल कप्तानों में शुमार हुए विराट कोहली को भी फटाफट क्रिकेट बहुत रास आता है। विराट कोहली पहले आईपीएल से ही रॉयल चेलेंजर बेंगलुरू की टीम में है और इस समय वह बेंगलुरू की टीम के कप्तान है। विराट कोहली इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। विराट ने आईपीएल 2016 में 4 शतक लगाए थे। वहीं आईपीएल में कोहली के नाम 148 छक्के जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

5. एबी डिविलियर्स 

साउथ अफ्रिका की टीम में खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से की थी। इस टीम में रहते हुए एबी अपनी बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन जब उन्हें रॉयल चेलेंजर बेंगलुरू की टीम ने खरीदा, तब से एबी डिविलियर्स का बल्ला भी आईपीएल में खूब चला है। एबी डिविलियर्स आईपीएल में 3 शतक जमा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 141 ताबड़तोड़ छक्के भी लगाए।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.