स्टेन का ऑपरेशन सफल, 6 माह तक रहेंगे मैदान से दूर

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 07:11:40 AM
Stan successful operation

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की कंधे की सर्जरी सफल रही है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्हें कंधे में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। सर्जरी के बाद वह छह माह तक रिहेबिलिटेशन पर रहेंगे।

स्टेन को उसी कंधे में चोट लगी थी, जिसमें पिछले सत्र में चोट लगी थी। पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भोजनकाल से 42 मिनट पहले उन्हें मैदान छोडऩा पड़ा था। उनकी चोट का स्कैन कराया जिससे उनके कंधे में फ्रैक्चर का पता चला।

सीएसए की प्रेस विज्ञप्ति में टीम के मैनेजर डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी के हवाले से कहा गया कि स्टेन घाव के पूरी तरह से भरने के बाद रिहेबिलिटेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। मोहम्मद ने कहा, स्टेन की गुरुवार को कंधे की सर्जरी सफल रूप से पूरी हुई।

उनके दाएं कंधे में हुए फैक्चर को स्क्रू से ठीक किया गया है। उन्हें गेंदबाजी शुरू करने से पहले छह माह तक रिहेबिलिटेशन पर रहना होगा। इस बात को सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह गेंदबाजी शुरू करने से पहले पूरी तरह से पीड़ा मुक्त हो जाएं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.