जानिए! क्या हुआ जब रोजर फेडरर ने चखा गोलगप्पे का स्वाद

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 03:16:54 PM
Tennis player Roger Federer take Golgppa

 

खेल डेस्क- दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के भारत में भी कई चाहने वाले हैं। हाल ही में रोजर फेडरर ने भारत की टेनिस स्टार दुनिया में नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ गोलगप्पे यानी पानी-पूरी का स्वाद लिया। इस दौरान तीखे गोलगप्पे खाकर उनका रिएक्शन देखने लायक था।

फेडरर के साथ टेनिस स्टार निक किर्गोइस और क्रिस्टीना लैदोनविक भी थे। इन विदेशी खिलाड़ियों ने भी शायद अपने जीवन में पहली बार गोलगप्पे खाए होंगे। खासतौर पर सबसे पहले गोलगप्पा खाने वालीं क्रिस्टीना को तो इसका तीखा स्वाद खूब पसंद आया।

सानिया मिर्जा ने सबसे अंत में गोलगप्पा खाया। क्रिस्टीना का रिएक्शन देखकर दूसरे नंबर पर गोलगप्पा खाने वाले फेडरर ने खासतौर पर कहा कि उन्हें थोड़ा और तीखा गोलगप्पा खिलाया जाए। गोलगप्पे खाते इन इन विदेशी के खिलाड़ियों के रिएक्शन देखकर यकीनन आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.