इंटरनेट डेस्क। भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर अपने खेल के साथ ही विदेशी लड़कियों के साथ शादी करने को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। इन क्रिकेटरों की पत्नियों का संबंध किसी न किसी प्रकार से विदेश से रहा है।
इन खिलाडिय़ों मेें भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह, शिखर धवन और तेज गेंदबाज इरफान पठान शामिल हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बने मलिंगा

1. सचिन तेंदुलकर: अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बना चुके सचिन ने 1995 में अंजली मेहता के साथ विवाह किया था। उनकी माता अन्नाबेन मेहता ब्रिटिश मूल की है।
टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मलिंगा, कल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

2.युवराज सिंह: भारत को दो विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच से 2016 में विवाह किया है। वह ब्रिटिश मूल की हैं।

3. इरफान पठान: एक समय भारत के दिग्गज ऑलराउंडरों में शूमार रहे इरफान पठान ने मॉडल सफा बेग से साल 2016 में निकाह किया था। सफा बेग सऊदी अरब मूल की है।

4.शिखर धवन: भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज की पत्नी आएशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलियाई मूल की हैं। दोनों ने साल 2012 में विवाह किया था।