शाहरुख से मिलने आई विदेशी पहलवान बैरंग लौटी

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 09:18:25 AM
Tunisian wrestler misses her fangirl moment with SRK

मुंबई। रियो ओलिम्पिक में कांस्य पदक विजेता और ट्यूनीशिया की महिला पहलवान मारवा अमरी बॉलिवुड स्टार शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वह शनिवार को उनसे मिलने शाहरुख के घर भी पहुंचीं। लेकिन मारवा, शाहरुख से नहीं मिल पाईं और उनके घर मन्नत के बाहर सेल्फी लेकर बैरंग लौट गईं। मारवा इंग्लैंड की याना रैटिगन के साथ प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में मुंबई दौरे पर आई थीं और बड़ी उम्मीद के साथ शाहरुख के घर गई थीं।

हालांकि, वह शाहरुख से नहीं मिल पाई। उन्होंने अभिनेता के बंगले के साथ सेल्फी लेकर ही दिल को तसल्ली दी। पीडब्ल्यूएल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मारवा शनिवार को दिल्ली से मुंबई पहुंचीं। मारवा ने बताया कि ट्यूनीशिया में एक टीवी चैनल ऐसा भी है, जहां हिंदी फिल्मों के गाने दिनभर चलते रहते हैं। भले ही उन्हें इन गानों के बोल समझ नहीं आते लेकिन उसके जरिए वह शाहरुख खान की बड़ी प्रशंसक बन गईं।

वह शाहरुख की फिल्मों के गीतों की धुन गुनगुना भी लेती हैं। उन्होंने शाहरुख की फिल्में वीर जारा, चक दे इंडिया और फैन देख रखी हैं। मारवा ने कहा कि उनके पास मुंबई दौरे का समय कम था और इस कारण वह शाहरुख से नहीं मिल पाईं, लेकिन वह मन्नत के साथ ली गई सेल्फी को ट्यूनीशिया में अपने मित्रों को जरूर दिखाएंगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.