गूगल अलो अब होगा ज्यादा मजेदार कई नए फीचर हुए शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 01:44:08 PM
Alo is now more fun with many new features, including Google

गूगल ने अपने स्मार्ट मेसेजिंग एप को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए नया अपडेट जारी किया। इस अपडेट के साथ गूगल अलो में अब स्मार्ट स्माइली, चैट थीम और एक एक्सक्लूसिव ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम नाम से स्टिकर पैक लांच किया है।

गूगल अलो 3.0 को एंड्रॉयड व आईओएस के लिए जारी कर दिया गया है। लेकिन यह धीरे-धीरे सभी यूजर तक पहुंचेगा। स्मार्ट स्माइली को इमोजी या स्टिकर सजेशन के नाम से भी जाना जाता है। गूगल अलो में चैट के दौरान किसी टॉपिक या भावनाओं के साथार पर परफेक्ट इमोजी को ढ़ूंढना और भेजना आसान होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, इसके लिए यूजर को मैसेज टाइप करने के दौरान स्माइली बटन पर टैप करना होगा।

और इसके बाद अलो इससे जुड़े इमोजी व स्टिकर दिखाएगा। कस्टमाइज्ड चैट को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट अपडेट के साथ ही नई थीम भी लाई गई हैं। इनमें कई सारे अलग-अलग रंग और पैटर्न मिलेंगे। इसके अलावा, FANTASTIC beats and where to find them नाम का एक स्टिकर पैक है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.