कीजिए 'MODI KEY APP' डाउनलोड, फिर देखें 500 और 2000 के नोट की करामात

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 10:30:19 AM
Do Modi ki App download then view 500 and 2000 notes Billy

जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 500 और 2000 के नोट में टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। वाकये में इस नोट की डीजाइन सही तरीके से तैयार की गई। इस नोट को हाथ में लेने के बाद फॉरेन करेंसी जैसी लग रही हैं। इस नोट की वैसे तो कई खूबियां है,लेकिन इस नोट की एक खास बात है, इस नोट में प्रधानमंत्री मोदी का 8 नवंबर को दिए गए भाषण का वीडियो नजर आता है।

कैसे दिखेगा भाषण
सबसे पहले आपको स्मार्टफोन पर मोदी की एप डाउनलोड करना पडेगा, फिर इसे आपको इस्टॉल करना पड़ेगा। जैसे ही आप एप में जाएंगे तो उसमें ऑप्शन दिया गया होगा। फिर आपको सबसे पहले नोट को एक टेबल पर रखना होगा। फिर आपको आप्शन में जाकर क्लिक करना पडेगा और फोटो कैमरा आने के बाद आप नोट पर फोकस कीजिए। तो आपको मोदी का 8 नवंबर को दिए गए भाषण नजर आएगा।

क्या इसमें चीप है...
जैसे की आप सभी जानते हो कि नए नोट बाजार में आने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म था और बताया जा रहा था कि इसमें चिप लगी है, लेकिन फिर बाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि इसमें कोई चिप नहीं है। लेकिन नोट में मोदी का भाषण चलने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नोट में चिप जैसा कोई फंक्शन डाला गया है, जिससे की एप के ऑप्शन में जाते ही भाषण दिखने लग जाता है। वाकये में इस नोट में खूब टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।

असली नकली की हो सकती हैं पहचान?
इस नोट से असली और नकली की पहचान हो सकती है, मानो पहले तो नोट को देखना पड़ता था कि यह असली है या नकली। लेकिन कई लोग तो पुराने नोटों में पहचान भी नहीं कर पाते थे, जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब आजकल मॉडल जमाने में सभी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध हो गए है, जिससे आप मोदी की एप डाउनलोड करके नोट के असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।

लोगों में बढ़ी उत्सुकता
500-2000 के नए नोटों को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। इसको और बढ़ा दिया है एक नए ऐप ने। ‘मोदी की नोट’ नामक इस ऐप से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो चलने लग रहा है, जिसमें वे नए नोटों के चलन के बाबत देश को संदेश दे रहे हैं। इस ऐप को अब तक हजारों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि ऐप को बनाने वाले ने स्पष्ट किया कि यह केवल मनोरंजन के लिए है लेकिन लोग इसको असली और नकली नोटों के पहचान करने का जरिया मान बैठे हैं।

ऐसे करें एप डाउन लोड
गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मोदी की ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड फंक्शन पूरा होते ही कैमरा एक्टीवेट हो जाता है। कैमरे से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो चलने लगता है। इसका इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ऐप से नकली और असली नोटों की पहचान की जा सकती है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.