इंस्टाग्राम में अब लाइव वीडियो को बाद के लिए कर सकते हैं सेव

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 09:36:53 AM
Instagram now lets you save live videos for later

स्टोरीज को इंस्टाग्राम में शुरू करने के कुछ समय बाद, कंपनी ने एक लाइव स्ट्रीमिंग फीचर जोड़ा जो पहले से ही फेसबुक पर उपलब्ध है। लेकिन इसमें समस्या यह है कि एक बार अगर लाइवस्ट्रीम खत्म हो जाता है तो यह हमेशा के लिए चला जाता है। 

अब Instagram आपको स्ट्रीमर्स को अपने वीडियो सेव करने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। एक बार ब्रॉडकास्ट के समाप्त हो जाने के बाद, ऐप के ऊपरी दाएं कोने पर बस सेव बटन पर क्लिक करें। वीडियो अभी भी Instagram में दिखाई नहीं देगा, लेकिन यह आपके कैमरे के रोल पर सेव हो जाएगा और कुछ भी आपको इसे Instagram पर वापस से पोस्ट करने से रोक नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप इन्हें कभी भी इंस्टाग्रान पर पोस्ट कर सकतें है। 

वीडियो को केवल स्ट्रीमर द्वारा सेव किया जा सकता है, इसलिए आपको किसी स्ट्रीमिंग के दौरान जो भी एम्बेरेसिंग फील हुआ, उसके बारे में आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। 

दुर्भाग्य की बात यह है कि इस फीचर में केवल वीडियो ही शामिल है, कमेंट, लाइक्स और व्यूज हमेशा के लिए चले जाएंगे। और यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि आप वीडियो को तुरन्त खत्म होने के बाद ही सेव कर सकतें है, तो अगर आप बटन पर टैप करना भूल गये है,तो पीछे जाने का कोई भी विकल्प नहीं है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योकिं कुछ नहीं से तो कुछ होना बेहतर है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.