इटपो ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए मोबाइल एप बनाया

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 03:31:40 PM
ITPO mobile app designed for the international trade fair

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले भारत व्यापार संवद्र्धन संगठन इटपो ने यहां प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए एक मोबाइल एप का विकास किया है जिसमें मेले से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इटपो ने व्यापार मेला-2016 के लिए प्रयोग करने में आसान एक मोबाइल एप का विकास किया है। इस एप में प्रदर्शकों, आम जानकारी, खोज करने की सुविधा, मानचित्र सुविधा और हॉलों इत्यादि सभी की जानकारी उपलब्ध है।

मेले की इस एप को सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है। इसके अलावा इटपो ने डिजिटल इंडिया के तहत पहली बार ऑनलाइन दुकान बुकिंग की सुविधा भी इसी साल से शुरू की है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.