रिलायंस जियो की मुफ्त फोनकॉल, डेटा 31 मार्च तक

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 04:26:47 PM
 March 31 To Reliance Jio free phonecall, data service

मुंबई। रिलायंस जियो के ग्राहक अब 31 मार्च तक कॉल व डेटा का बिना कोई शुल्क दिए इस्तेमाल कर सकेंगे। रिलायंस जियो के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज यह घोषणा की।

कंपनी ने तीन महीने से भी कम समय में 5.2 करोड़ ग्राहकों का रिकार्ड बनाया है। अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो दुनिया की सबसे तेजी से बढती प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई है।

वोडाफोन की सुपरनेट 4 जी सेवा जोधपुर में लांच

कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी 4जी सेवाओं की औपचारिक शुरआत की थी। कंपनी ने कहा था कि 31 दिसंबर तक उसकी वायस यानी फोनकाल व डेटा सेवाएं बिलकुल मुफ्त होंगी। अंबानी ने इस अवधि को आज तीन महीने बढाने की घोषणा की।

उनहोंने कहा कि उसके मौजूदा व नये ग्राहक 31 मार्च तक रिलायंस जियो की वायस व डेटा सेवाओं का निशुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे।- एजेंसी

जानिए कैसे आपको डिजिटल भुगतान पर भी देना पड़ रहा है अतिरिक्त शुल्क

क्या लोगो को मिल पाएगा दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम-251

... तो यहां जाकर पूरी हुई गौहर की तलाश, मिल गया नया BF !



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.