गूगल पर जल्द दिखेंगे ये नए बदलाव, गूगल सीईओ सुदंर पिचाई ने किया ऐलान 

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 12:32:10 PM
These new changes will appear on Google soon

कंपनी की सालाना होने वाली मीटिंग आई डवलपर्स कॉन्फ्रेंस में बुधवार रात कई बड़े ऐलान किए है। जिनके मुताबिक कई नए फीचर्स को जोड़ने की जानकारी सामने आई हैं। आपको बता दें कि जो नई टेक्नोलॉजी के बारे में ऐलान में बताया गया है उन सभी को Google.ai का नाम दिया गया हैं। गूगल द्दारा किए गए ऐलान के बाद कई नए बदलाव गूगल में शामिल किए जाएंगे। तो एक नजर डालते है इन बदलावो पर। किस पर क्या असर होगा।

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन : रिपोर्ट 

गूगल जॉब्स से तलाशे अच्छी नौकरी

गूगल सर्च में जॉब सर्चिंग टूल्स को शामिल किया जाएगा। जो यूजर्स को नौकरी तलाशने के लिए मददगार साबित होगा। इसकी जानकारी सुंदर पिचाई ने कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। जानकारी के मुताबिक इस टूल के लिए गूगल ने मॉन्स्टर, करियर बिल्डर, और लिंकडिन जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। 

गूगल लेंस 

गूगल ने अपने ऐलान में गूगल लेंस फीचर को शामिल करने की भी जानकारी दी है। इस फीचर के बारे में बात करे तो यह यूजर्स को किसी भी चीज को पहचानने में मदद करेगा। इसके लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन का रीयर कैमरा उस ऑब्जेक्ट की ओर लाना होगा। उस सब्जेक्ट को गूगल लेंस की सहायता से स्कैन कर उसकी पहचान कर ली जाएगी।

इसरो को मिला 2014 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 

डेड्रीम वीआर

यह नया विकल्प सैमसंग के एस-8 जैसे अत्याधुनिक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स पर वर्क करेगा। वीआर प्लेटफॉर्म पर ट्रैकिंग कैपिबिलिटी को अधिक बेहतर बनाता हैं। 

गूगल होम

इस फीचर के जरिए यूजर्स हैंड्स फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। इसकी खास बात ये है कि अब यह ब्लूटूथ भी सपोर्ट कर सकेगा। जिसकी मदद से एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज को जोड़कर ऑडियो प्ले किया जा सकेगा।

यात्रा संबंधी सवाल पूछने में 53 प्रतिशत वृद्धि : GOOGLE 

गूगल फोटोज अपडेट

गूगल का ये फीचर और अधिक अत्याधुनिक हो गया है। इस फीचर से गूगल स्वंय ही धुंधली फोटो रिमूव कर देगा। यहीं नही गूगल लाइब्रेरी में आपकी फोटो साझा करनें का ऑप्शन भी देता हैं। वहीं इन्हें साझा करनें के लिए आपको सजेस्ट भी करेगा। 

जीमेल स्मार्ट रिप्लाई

जीमेल को ओर अधिक स्मार्ट बना दिया गया हैं। जीमेल पर अब स्मार्ट रिप्लाई का विकल्प उपलब्ध होगा। 
 
source - google

डेल ने भारत में लांच किया गेमिंग पोर्टफोलियो

आइडिया सेल्यूलर ने जयपुर में 4G सेवाओं की शुरुआत की

जियोनी एस 10 स्मार्टफोन 26 मई को होगा लांच 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.