विदेश यात्रा का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, विदेशों की कुछ खास जगह भारतीय पर्यटकों को बहुत पसंद आ रही हैं। वहीं कुछ लोग पैसों के अभाव में इन जगहों पर नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी किसी खास विदेशी जगह पर जाना चाहते हैं और पैसों के अभाव में नहीं जा पा रहे हैं तो आप भारत की इन जगहों पर जा सकते हैं ये जगह हूबहू उन खास विदेशी जगहों की जैसी ही दिखती हैं। आइए आपको बताते हैं इन खास जगहों के बारे में....
हाथ से बुनकर तैयार किया गया है ये ब्रिज
तरकर्ली :-
अगर आप ब्राजील के लुभावने समुद्र के किनारों पर घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र के तरकर्ली समुद्र पर जा सकते हैं। यह समुद्र बिल्कुल ब्राजील के समुद्रों जैसा लगता है।
मुन्नार :-
अगर आप मलेशिया के चाय के बागानों की सैर करना चाहते हैं तो केरल के मुन्नार शहर में जाएं। यहां का नजारा हुबहू मलेशिया जैसा है।
मुंबई :-
सिंगापुर की शानदार शाम और चकाचौंध से भरे नजारे देखने की चाह है तो आप मुंबई में मौजूद आमची जाएं, यहां पर आपको सिंगापुर का बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा।
किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना
लद्दाख :-
ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों को देखने का शौक रखते हैं तो लद्दाख की सैर पर जाएं। यहां घूमकर आपको लगेगा मानो आप ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों पर घूम रहे हैं।
गुलमर्ग :-
हर किसी की चाह होती है स्विटरजरलैंड की सैर करना, यही माना जाता है कि स्विटरजरलैंड जैसा कोई दूसरा शहर नहीं। अगर आप स्विटरजरलैंड जाने की चाह रखते हैं और पैसों के अभाव के कारण वहां नहीं जा पा रहे हैं तो कश्मीर के गुलमर्ग में जाकर अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं।
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
डिनर स्पेशल : पनीर कोल्हापुरी
तड़का रोटी
सिंधी दाल