बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है यहां तैरना

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 04:47:18 PM
Could prove very dangerous to swim here

अगर आपको गहरे पानी में तैरना अच्छा लगता हैं और आपको एडवेंचर का शौक है तो टेक्सास की खूबसूरती बहुत ही बेहतर है, लेकिन यह जगह जितनी सुंदर है उतनी ही खतरनाक और रहस्यमयी हैं इसलिए यहां पर सोच समझ कर ही जाना चाहिए।
वीमबेरली में स्थित जैकब वेल एक प्राकृतिक पानी का स्त्रोत है।

किसी एडवेंचर से कम नहीं है इस रेस्टोरेंट में खाना खाना

इसे तैरने के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में गिना जाता है, अनोखी खूबसूरती को समेटे इस स्त्रोत का मुंह लगभग 4 मीटर चौड़ा है। इसकी गहराई लगभग 10 मीटर की है। ये आपको पानी के 40 मीटर अंदर बनी गुफाओं में ले जाता है, लेकिन इसमें तैरना कोई बच्चों का खेल नहीं है क्योंकि इसमें जाने वाले कई लोग कभी लौट कर नहीं आए।

भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव

जो लौटकर आते हैं उनमें से कई को गंभीर चोटें लगी होती हैं, इस रहस्यमयी वॉल से कई सालों बाद मानव शरीर के अवशेष भी मिले हैं। इस सब के बावजूद जैकब वेल आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक उलझी हुई पहेली बना हुआ है। रोमांच की तलाश में लोग यहां आते रहते हैं और यहां के नज़रों का भरपूर मजा लेते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सुबह के नाश्ते में बनाएं पनीर के पकोड़े

डिनर में बनाएं तंदूरी गोभी

फ्रूट क्रीम चाट



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.