दुनिया के कुछ पर्यटन स्थल या पार्क ऐसे हैं जो आज के समय में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं लेकिन जिस जगह पर ये बने हैं वहां पर कभी कब्रिस्तान हुआ करता था। लोग इसके बारे में जानते हैं लेकिन इसके बाद भी यहां की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
नॉर्थ फुल्टन गोल्फ कोर्स, अटलांटा, जॉर्जिया :-
जॉर्जिया के नॉर्थ फुल्टन गोल्फ कोर्स के नीचे पहले एक कब्रिस्तान था, जब इस गोल्फकोर्स का निर्माण किया गया उस समय सभी को ये पता था कि ये जगह एक कब्रिस्तान की जगह है इसके बाद भी यहां इसका निर्माण हुआ और आज ये जगह यहां का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
दुनिया की इन पांच जगहों पर जाने पर है पाबंदी
वाशिंगटन स्क्वायर पार्क, मैनहट्टन, न्यूयॉर्क :-
न्यूयॉर्क का वाशिंगटन स्क्वायर पार्क हॉटस्पॉट पार्क है। इस जगह के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि एक समय यहां पर पीत ज्वर फैला और इसके कारण यहां कई लोगों की मौत हो गई और जगह की कमी के कारण लोगों को यहीं दफना दिया गया, अब ये जगह न्यूयॉर्क की खास जगहों में से एक है।
अयोध्या को विश्व स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा
शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट, शंघाई, चीन :-
चीन में 2016 में शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट खोला गया, जब इसका निर्माण किया गया तो यहां खुदाई में काफी हड्डियां मिलीं, जिससे ये प्रमाण मिलता है कि किसी समय यहां पर कब्रिस्तान रहा होगा।
लिंकन पार्क, शिकागो, इलिनॉयस :-
शिकागो का लिंकन पार्क आज भले ही लोगों के सैर करने के लिए एक खास पार्क हो लेकिन काफी समय पहले जब यहां हैजा की बीमारी फैली तो मरने वाले लोगों को इसी जगह पर दफन किया गया था।
READ MORE :-
इंसान के भीतर-बाहर को रौशन करता है प्यार : शाहरूख़
शंघाई डिजनीलैंड में ‘पाइरेट्स ऑफ दि कैरिबियन 5’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर डेप ने प्रशंसकों का मन मोहा
ड्वेन जॉनसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश करने की संभावना जताई