दुनिया की इन पांच जगहों पर जाने पर है पाबंदी

Samachar Jagat | Sunday, 14 May 2017 05:12:02 PM
Going to these five places of the world is ban

पूरी दुनिया में कुछ ऐसे भी स्थान हैं, जहां इंसान के जीवन के लिए बहुत अधिक खतरा है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों पर आज भी लोगों को नहीं जाने दिया जाता है। कुछ स्थानों पर तो ऐसे खतरे हैं, कि यदि कोई व्यक्ति वहां जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत कम ही रहती है। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही खतरनाक स्थानों के बारे में बता रहे हैं....

अयोध्या को विश्व स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

खूनी पोखर (जापान) :-

जापान की इस झील में लोहे और नमक की मात्रा काफी ज्यादा है, जिससे इसका पानी लाल रंग का दिखाई देता है। इसमें तैरना मना है क्योंकि झील के पानी का तापमान सामान्य से बहुत अधिक है।
 
माउंट मेरापी वोल्केनो (जावा और इंडोनेशिया) :-

यह इंडोनेशिया का एक ज्वालामुखी है। बिना विस्फोट के यहां पर बहुत मात्रा में धुंआ निकलता रहता है। अगर इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा।

राम्री द्वीप(बर्मा) :-

इस द्वीप का नाम गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसलिए दर्ज किया क्योंकि यहां पर खतरनाक मगरमच्छ बहुत मात्रा में पाए जाते हैं। जहरीलें सांपों और कीडे मकौडों की यहां भरमार है।

Movie review : अमिताभ बच्चन के दमदार अभिनय के अलावा देखने लायक कुछ नहीं है 'सरकार 3' में

मियाकेजीमा इजू आइलैंड (जापान) :-

जापान के इस आइलैंड पर ओयामा ज्वालामुखी फूटता रहता है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है क्योंकि यहां के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा स्तर तक पहुंच गई है, लोग यहां स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकता है।

स्नेक आइलैंड (ब्राजील) :- 

इलहा डी क्विमाडा ग्रांड का निक नेम स्नेक आयलैंड भी है। यह ब्राजील के साओ पालो द्वीप का तट है। इसे गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है। यहां पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं। इन सांपों की गिनती विश्व के सबसे जहरीले सांपो में होती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की इस सांप के काटने से आदमी 10  से 15 मिनट के अंदर मर जाता है।

READ MORE :-

इंसान के भीतर-बाहर को रौशन करता है प्यार : शाहरूख़

शंघाई डिजनीलैंड में ‘पाइरेट्स ऑफ दि कैरिबियन 5’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर डेप ने प्रशंसकों का मन मोहा

ड्वेन जॉनसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश करने की संभावना जताई

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.