यहां घूमने के लिए आपको करनी पड़ेगी पैदल यात्रा

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 09:39:28 AM
Here you will have to walk the walk

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ देश और आइलैंड ऐसे हैं, जहां कार का नामो-निशान तक नहीं है। इन देशों में पैदल चलना पड़ता है। अगर आप इन देशों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाने से पहले अपने फेवरेट और टिकाऊ स्नीकर्स लेना न भूलें। चलिए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में...  

वेनिस, इटली  :-

वेनिस में शहर के बीच से नदी है और आसपास स्ट्रीट्स हैं। इसका सफर करने के लिए दो ही सुविधाएं मौजूद हैं पहला वॉकिंग और दूसरा बोटिंग। यूरोप के इस छोटे शहर को सबसे बड़े कार फ्री एरिया के तौर पर जाना जाता है। वेनिस में लगभग 400 ब्रिज हैं जो 118 छोटे-छोटे आइलैंड्स को आपस में जोड़ते हैं।  

पेड़ों से बनाए गए हैं ये खूबसूरत स्मारक

हाइड्रा, सेरोनिक आइलैंड, ग्रीस  :-

ग्रीस के खूबसूरत नजारों को देखना है तो हाइड्रा आइलैंड जाएं। यहां काम करने के लिए घोड़े, खच्चर और वाटर टैक्सी का इस्तेमाल किया जाता है। यहां किसी गाड़ी का न तो शोर सुनाई देता है और न ही धुआं दिखाई देता है। आइलैंड की सड़कों पर पैदल चलना ज्यादा आसान है।  

ला कुमब्रेसिटा, अर्जेन्टीना  :-

ला कुमब्रेसिटा खासतौर से अपने इको टूरिज्म और अनोखे पत्थरों वाली सड़कों के लिए मशहूर है। यहां किसी भी तरह की गाड़ियों को चलाने का परमिट नहीं है। यहां घूमने के लिए आपको पैदल यात्रा ही करनी है।

दुनिया के सबसे सुंदर गोल्फ कोर्स देखना चाहते हैं तो जाएं यहां

शॉर्क आइलैंड, यूनाइटेड किंगडम :-

कोस्टलाइन से 40 मील की दूरी पर बसा है शॉर्क आइलैंड। आइलैंड की सड़कों पर कारें नहीं, बल्कि घोड़ा गाड़ी दौड़ती हैं। इतना ही नहीं इस आइलैंड तक पहुंचने के लिए एयरपोर्ट तक की सुविधा मौजूद नहीं है।   

मैकिनेक आइलैंड  :-

मैकिनेक आइलैंड में लोग एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करते हैं। यहां कार और मोटर की आवाजाही पर बैन लगा हुआ है पर कुछ ही गाड़ियों में इंजन का शोर सुना जा सकता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

शनिदेव की कृपा से आज इस राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.