अगर पैसे कम हैं तो इन जगहों पर जाकर लें विदेश यात्रा का मजा

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2016 04:41:30 PM
If less money going to these places make fun of traveling abroad

विदेश यात्रा पर तो सभी जाना चाहते हैं लकिन यहां के खर्चों के डर से हर इंसान विदेश यात्रा का सपना पूरा नहीं कर पाता है। जो लोग कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए भी कई ऐसी जगह हैं जहां पर खर्चा कम लगता है। हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे मे बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपका सपना भी पूरा हो जाएगा और वहां रहने, खाने-पीने का खर्च भी कम आएगा। तो चलिए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में...

आप भी करना चाहेगें जंगल के राजा शेर की सवारी...

ग्रैनाडा (निकारागुआ) :-

अगर आप कम बजट में अद्भुत जगह देखना चाहते है तो निकारागुआ के ग्रैनाडा में जाएं। यहां आपको देखने के लिए झील में वाटर स्पोर्ट्स, मोंमबाको वोलकेनो जैसी जगह मिलेगी।

एंटीगुआ (ग्वाटेमाला) :-

कम बजट में घूमने के हिसाब से एंटीगुआ अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पर आप स्पेनिश कोनोनियल बिल्डिंग्स, उसका सेंट्रल पार्क देख सकते हैं। आपको यहां पर रोमांटिक कबल स्टोन सड़कें, कॉफी फॉर्म और खास तरह के रेस्टोरेंट्स भी देखने को मिलेगे।

मॉन्टेवीडो (उरुग्वे) :-

आप मोंटेवीडियो जाकर कम बजट में पुरानी बिल्डिंग, टैंगो बार, अलग-अलग तरह के वाटर स्पोर्ट्स और बीच डिस्को जैसी कई सारी चीजों का मजा ले सकते हैं। यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट फेस्टिवल को एन्जॉय करने के लिए आते हैं।

इन जगहों पर चाहकर भी नहीं जा सकते हैं आप

जेरूसलम (इजरायल) :-

इजराइल में टूरिस्टों का फेवरेट डेस्टिनेशन में शुमार जेरूसलेम बहुत ही पवित्र और पुराना शहर है। इस शहर में आपको घूमने के लिए कई तरह के ऑप्सन मिल जाएंगे जो आपके लिए यादगार बन सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि थोड़े से पैसे खर्च करके आप कई ऐसी चीजों का मजा ले सकते हैं जो पूरी तरह एडवेंचर से भरी होती है।

थेस्सालोनिकी (ग्रीस) :-

इस शहर की खूबसूरत वादियों और समुद्र का गहरा नीला पानी वेकेशन को यादगार बनाने के लिए काफी है। सबसे अच्छी बात है यहां आप कम बजट में भी आसानी से सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां के म्यूजियम्स, मॉन्यूमेंट्स की गैलरी और पर्ल वाइट बिल्डिंगें बहुत ही सुंदर और आकर्षक हैं।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.