दुनिया के सबसे सुंदर गोल्फ कोर्स देखना चाहते हैं तो जाएं यहां

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:34:58 PM
 if you want to see  world most beautiful golf courses go here

मैक्सिको में स्थित काबो को लोस काबोस के नाम से भी जानते हैं। काबो के नाम से मशहूर काबो सान लुकास मैक्सिको के बाजा प्रांत में पड़ता है। काबो के दूसरी ओर सान जोस देल काबो नामक गांव है जो काबो सान लुकास से पूर्णतः विपरीत है। लोस काबोस की प्राकृतिक सुंदरता का आकर्षण हर पर्यटक को अपनी ओर खींचता है। छुट्टियों में रोज हजारों क्रूज लाइन पर्यटक मैक्सिको के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटक शहर काबो सान लुकास पहुंचते हैं।

इनसे खूबसूरत कुछ और हो ही नहीं सकता

आपको बता दें कि काबो में धरती के कुछ सर्वाधिक सुंदर गोल्फ कोर्स हैं। कोर्तेज सागर से चंद्रोदय तथा प्रशांत महासागर में इसके अस्त होने के खूबसूरत नजारे को आप जरूर देखना चाहेंगे। संगीत प्रेमियों के लिए शाम के वक्त काबो वाबो कैंटीना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

लोस काबोस में तैराकी योग्य असंख्य समुद्र तट हैं, इसी कारण काबो को मैक्सिको का ‘बीच कैपिटल’ भी कहा जाता है। इसे ‘गोल्डन कॉरिडोर’ (सुनहरा गलियारा) के नाम से भी पुकारा जाता है। काबो बंदरगाह पर उतरने वाले पर्यटकों का स्वागत स्थानीय संगीत, ड्रिंक्स तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से किया जाता है।

जानिए! कैसे हुआ इन शहरों का नामकरण

एल आर्को दे काबो सान लुकास यहां का मुख्य पर्यटक आकर्षण है। द लवर्स बीच पर स्थित एल आर्को नौका विहार, गोताखोरी, तैराकी के शौकीनों के लिए उपयुक्त स्थान है। अपनी इन्हीं खासियतों के कारण आज काबो विश्व के उन 10 पर्यटन स्थलों में से एक हैं जहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

श्रीनगर जाएं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें

रात को घूमने का मजा लेना है तो जाएं दिल्ली की इन जगहों पर

किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.