यहां रहने के लिए फ्री में मिलेगा गेस्टहाउस

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 10:50:03 AM
La Maison Blanche Guest House in panchgani

अगर आप कहीं बाहर घूमने जाएं और आपको वहां पर रहने के लिए फ्री में गेस्टहाउस मिल जाए तो ये सोने पर सुहागे से कम नहीं है। आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि ऐसी कौनसी जगह है जहां पर रहने के लिए फ्री में गेस्टहाउस मिलता है। अगर आप पंचगनी जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस गेस्ट हाउस में रह सकते हैं। इसके लिए आपको यहां कुछ काम करना होगा।

शनि पीड़ा से परेशान हैं तो अवश्य करें इन मंदिरों के दर्शन

आपको बता दें कि पंचगनी के 'ला मेसन गेस्टहाउस' में जाकर आपको केवल 3 घंटे प्रतिदिन आर्गेनिक खेती करनी होगी। इसके बदले आप वहां फ्री में रह सकते हैं, खबरों के अनुसार, मुंबई में रहने वाले एक ईरानी दम्पति अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से इतने परेशान हो गए कि अपनी 5 माह की बेटी के साथ पंचगनी आ गए और एक चार कमरों का गेस्ट रूम बनाकर रहने लगे।

इस गेस्ट हाउस को यह दंपत्ति कुछ हट कर बनाना चाहते थे, इसलिए इन्होंने इस अलग और नई पहल के अंतर्गत एक नए विचार को जन्म दिया। आप गेस्टहाउस में बिना किसी चार्ज के रह सकते हैं। इसके लिए बस आपको ला मेसन में बने आर्गेनिक फार्म हाउस में पूरे दिन में केवल तीन घंटे काम करना होगा।

बेहतरीन डिजाइनिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये इमारतें

इस स्कीम के तहत काम करने वालों को 'डब्ल्यूडब्ल्यू ओओफिंग' कहा जाता है। यहां जाने के इच्छुक लोग गेस्ट हाउस की वेबसाइट पर जाकर ईरानी दम्पति से संपर्क कर सकते हैं। यहां जाकर आप प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद तो ले ही सकते हैं इसके साथ ही आर्गेनिक खेती कर प्रकृति को बचाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे सकते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ब्रेकफास्ट में बनाएं दही सैंडविच

चटपटी भिंडी दो प्याजा

सुबह के नाश्ते में बनाएं चीज बॉल्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.