बैंगलोर जा रहे हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें

Samachar Jagat | Saturday, 30 Jul 2016 05:34:17 PM
Make sure to visit these places if you are going to Bangalore

बैंगलोर को भारत का आईटी हब कहा जाता है। यहां जितनी ज्यादा जाॅब ऑपरचुनिटी हैं उतनी दूसरी जगहों पर नहीं हैं। अगर आप यहां जाॅब करने के लिए आते है तो आप जाॅब के साथ ही यहां की मशहूर जगहों पर घूमने का मजा भी ले सकते हैं। बैंगलोर में करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। यहां आकर आप कभी बोर नहीं होंगे। बैंगलोर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं।

एक्सट्रीम एडवेंचर से भरा हुआ है "इनसाइड वोल्केनो"

यहां का म्यूजियम, हिस्टौरिक साइट पार्क, मंदिर और भी बहुत कुछ देखने लायक है। यहां स्थित गार्डन सिटी, जिसका नाम बदलकर मौर्डम सिटी रख दिया गया है। बैंगलोर के शानदार मौसम के बारे में तो आप सभी को पता है। खासकर सर्दियों और बरसात का मौसम तो बहुत ही अच्छा होता है।

बैंगलोर का स्ट्रीट फूड बहुत ही फेमस है। बैंगलोर में लोगों के पास शौपिंग करने के बहुत सारे आॅप्शन हैं। यहां बहुत सारे शौपिंग प्लेस हैं, जहां आपको सारी चीजें आसानी से मिल जाऐंगी जैसे कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, किताबें और भी बहुत कुछ। गांधी बाजार, कमर्सियल स्ट्रीट, जयनगर 4जी ब्लौक कॅामप्लेक्स, चीकपेट, ब्रिगेड रोड, एम जी रोड, ये सारी बैंगलोर के कुछ खाल शौपिंक डेस्टीनेशन हैं।

दुनिया के ये स्थान देखने में लगते हैं पेंटिंग

यहां आपको अच्छे और सस्ते दामों में सारी चीजें मिलेंगी। यहां आकर आप विंडो शौपिंग का मजा ले सकते हैं । यहां पर गरूड़ा माॅल, मंत्री माॅल, ओरियन माॅल, फोरम माॅल हैं। इन सारे माॅल में आम दिनों में भी बहुत भीड़ होती हैं। ओरियन माॅल के पास एक लेक है जहां लोग अपना समय बिताते हैं और सेल्फी भी लेते हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.