ऑस्ट्रेलिया में भारत से पहुंचने वाले सबसे ज्यादा पर्यटक महाराष्ट्र से

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 11:09:11 AM
Most tourists arriving in Australia from Maharashtra

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया में बीते साल महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस लिहाज से पर्यटन के मामले में महाराष्ट्र एक प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है। सितंबर 2016 को समाप्त वर्ष में महाराष्ट्र से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी है।

मालामाल होने के लिए शुक्रवार के दिन आजमाएं ये टोटका

‘टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया’ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ऑस्ट्रेलिया के मामले में भारत में महाराष्ट्र ने एक प्रमुख पर्यटन स्रोत के तौर पर अपनी स्थिति बनाए रखी है। सितंबर 2016 को समाप्त वर्ष में महाराष्ट्र से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पर्यटकों के आगमन में 25 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

टूटे फूटे बर्तन घर में रखने से उठानी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

ऑस्ट्रेलिया के इस पर्यटन विभाग के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के पर्यटकों द्वारा खर्च में भी 18 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। महाराष्ट्र से करीब 53,800 व्यक्तियों ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की और इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था में 1,160 करोड़ रूपए का योगदान किया। इस लिहाज से महाराष्ट्र से गए पर्यटकों का प्रति व्यक्ति औसत खर्च 2.15 लाख रूपए रहा।-एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! क्यों रखा जाता है गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख

विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार के दिन करें ये उपाय

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.