क्या देखी हैं आपने ईरान की ये गुलाबी मस्जिद

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 05:35:42 PM
Nasir al Mulk Pink Mosque Of Iran

आज तक आप पार्क, एतिहासिक इमारतें और कई हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए गए होंगे। लेकिन क्या आप कभी किसी मस्जिद को देखने के लिए गए हैं। आप सोच रहे होंगे की मस्जिद भी कोई देखने की जगह है तो आपको बता दें कि एक मस्जिद ऐसी है जो बहुत ही खूबसूरत है। आप भी इस मस्जिद के बारे में जानने के बाद इसे जरूर देखना चाहेंगे। यह मस्जिद ईरान के शिराज प्रांत स्थित है, इसे नासिर अल-मुल्क मस्जिद के नाम से जाना जाता है।

सर्दियों में हिमपात के कारण बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं ये झील

अगर आप इस मस्जिद को बाहर से देखेंगे तो यह आपको एक साधारण मस्जिद लगेगी लेकिन जैसे ही उगते हुए सूरज की किरणें इस पर पड़ती हैं तो इसके अंदर जन्नत का नजारा प्रकट होता है। इस नजारे को शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है। इस मस्जिद का निर्माण ईरान के शासक मिर्जा हसन अली नाकिर अल मुल्क ने करवाया था। यह मस्जिद सन् 1876 से 1888 के बीच बनी थी।

दरअसल, इस मस्जिद के सामने वाले हिस्से में रंगीन कांच की जड़ाई का काम किया गया है। जब उगते हुए सूर्य की किरणें इन कांचों से अंदर मस्जिद के फर्श पर बिछे पर्शियन कारपेट पर पड़ती हैं तो मस्जिद के अंदर का नजारा देखने लायक होता है। यह नजारा मस्जिद में सुबह कुछ घंटे ही रहता है।

यहां रहने के लिए फ्री में मिलेगा गेस्टहाउस

इस मस्जिद को गुलाबी मस्जिद भी कहा जाता है क्योंकि इसकी दीवारों, गुंबदों और छतों पर रंगीन चित्रकारी में गुलाबी रंग का अधिकता से इस्तेमाल किया गया है। इस खूबसूरत नजारे को देखकर ही महसूस किया जा सकता है। इसे देखकर ऐसा महसूस होता है कि जैसे मानो आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हो।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कहीं आप भी तो नहीं करते रात के समय श्मशान के पास से निकलने की भूल

शनि दोष से बचना चाहते हैं तो करें घोड़े की नाल के ये उपाय

बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए देवी-देवताओं के चित्र



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.