समुद्र में रहकर जीवन व्यतीत करते हैं ये लोग

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 11:29:31 AM
These people are living lives at sea

फिलिपिंस, मलेशिया और इंडोनेशिया में समा बजाऊ जनजाति का अस्त्तिव है। इन लोगों का रहन-सहन आम लोगों से बिल्कुल अलग है। ये जीने के लिए पूरी तरह से समुद्र पर ही निर्भर हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इस जनजाति के लोग समुद्र के बीचों-बीच रहते हैं और कभी-कभी जमीन पर आते है।

टेक्नोलॉजी के मामले से सबसे आगे हैं ये पांच देश

इन लोगों का अपना स्थाई स्थान नहीं होता इसलिए यह अपना स्थान बदलते रहते है। अगर इस जनजाति में किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृत शरीर को दबाने के लिए ये लोग जमीन पर जाते है। आज के इस भौतिक युग में भी इन लोगों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है और न ही यह लोग पैसों की लेन-देन करते हैं। इस जनजाति में अगर किसी की शादी होती है तो लोग रंगीन कपड़े पहनते हैं।

घर की इस दिशा में लगाएं पानी का फव्वारा

दुल्हा-दुल्हन के कपड़े सबसे रंगीन होते है। इनकी मान्यता के अनुसार, जस महिला के कपड़े जितने रंगीन होते हैं वो उतनी ही प्रभावशाली होती है। यह लोग समुद्र में सब्जियां उगाते है और मछलियां पकड़ते हैं। यह लोग मछलियों का शिकार बिना किसी हथियार के करते है। यहां के छोटे-छोटे बच्चे भी बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़ लेते है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.