अपनी इन खूबियों के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह है उदयपुर

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:10:32 PM
Udaipur is a favorite place of tourists

राजस्थान के उदयपुर शहर को ’झीलों की नगरी’ के नाम से जाना जाता है। उदयपुर राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। कई ऐतिहासिक धरोहर, झील और अरावली पर्वत श्रेणी इस क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अपनी किन खूबियों की वजह से उदयपुर पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

अपने इन गुणों के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है फिनलैंड

पिछोला झील स्थित लेक पैलेस एक हेरिटेज होटल के रूप में स्थित है जिसे ताज ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। इसे भारत और दुनिया के सबसे रोमांटिक होटल के रूप में चुना गया है।

राणा कुंभ द्वारा बनवाए गए कुंभलगढ़ किले में सबसे लंबी दीवार बनी हुई है, जो ’ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना’ के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है।

एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील में 7 द्वीप और एक बड़ा बांध भी स्थित है। इस झील का निर्माण गोमती नदी के लिए बनाए जा रहे बांध के समय हुआ था।

सहस्त्र-बहु मंदिर को अब ’सास-बहु’ मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर उदयपुर के नगदा में स्थापित है।

चीन में स्थित है दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर

400 सालों पहले बनाया गया महल उदयपुर का सिटी पैलेस एक विशाल महल का परिसर है। इसका निर्माण कार्य 1553 ईसवीं में महाराजा उदय सिंह द्वितीय द्वारा शुरू करवाया गया था।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

हेल्दी लाइफ अपनाये दिल के दौरे को खत्म कर 

हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में छुपा है आपकी सेहत का राज़, खुद जानिए कैसे 

अलसी खाने से मोटापा जाएगा भाग

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.