क्या देखा है आपने राजस्थान का ये 10 मंजिला किला

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 08:16:01 AM
What You have seen the 10 storey fort in Rajasthan

राजस्थान अपनी प्राचीन विरासत और किलों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आने वाले पर्यटक इन शानदार फोटर्स को देखना पसंद करते हैं। वैसे तो यहां बहुत सारे किले हैं, हम आपको यहां एक खास किले के बारे में बता रहे हैं, ये किला है अरावली की पहाडिय़ों पर स्थित नीमराना फोर्ट पैलेस। सन 1464 में इस किले का निर्माण किया गया था। यह किला बाहर से देखने में पुराना लगता है लेकिन अंदर ये इसे बिल्कुल रिसोर्ट की तरह बनाया गया है। इस किले की सबसे खास बात ये है कि ये एक 10 मंजिला किला है।

आइए चलते हैं जयपुर की फेमस फूड शॉप्स पर

शेरों से दोस्ती करनी है तो जाएं यहां

इस किले को तीन एकड़ में अरावली पहाड़ी को काट कर बनाया गया है। इसे अंदर से काफी अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है। अगर आप इस किले के बाथरूम में जाएंगे तो आपको लगेगा जैसे आप किसी जंगल में बैठे हो, इसे बहुत ही हरे-भरे तरीके से सजाया गया है। 1986 में इसे हेरिटेज रिसोर्ट के रूप में तब्दील कर दिया गया। इस किले में 50 कमरे हैं, और कई रेस्तरां बने हुए हैं। यहां पर खाने के लिए आपको सभी तरह के पकवान मिल जाएंगे। यहां पर बने हर कमरे को खास नाम दिया गया है, यहां आने वाले पर्यटकों को ये किला बहुत पसंद आता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.