146 किलो है 11 साल के बच्चे का वजन, दिया जा रहा है रोंगटे खड़े कर देने वाला उपचार

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 12:12:27 PM
146 kg weight of the 11-year-old, has been hair-raising treatment

बीजिंग। मोटापे से ग्रस्त 11 साल के एक लडक़े का वजन करीब 146 किलो है। वजन को कम करने के लिए उसे जो इलाज दिया जा रहा है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ली हांग को पारंपरिक चीनी चिकित्सा उपचार के दौर से गुजरना पड़ रहा है। 

इसके तहत फायर थैरेपी, फायर कपिंग और एक्यूपंक्चर से उसका उपचार किया जा रहा है। तीन साल की उम्र से वह एक दुर्लभ स्थिति का सामना कर रहा है, जिसके कारण उसका शरीर फूलता जा रहा है। उपचार के फोटो देखकर सभी आप खौफ में आ जाएंगे। 

एक डॉक्टर उसके नंगे पेट पर तौलिये को डालकर उसमें आग लगा देता है। यह अजीबो-गरीब उपचार चीन के पूर्वोत्तर प्रांत जिलिन बच्चे को दिया जा रहा है। स्लिमिंग उपचार में विशेषज्ञ चांगचुन कांगडा अस्पताल अपने रोगियों को विभिन्न चीनी मेडिसिन प्रैक्टिस देता है। 

यहां आने वाले मोटापे के शिकार 53 लोगों में से सात बच्चे होते हैं। हाॢबन शहर के रहने वाले ली का वजन चार साल की उम्र में 42 किलो था, जो उसकी उम्र के बच्चों की तुलना में 2.5 गुना अधिक था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.