तकनीक का कमाल, अब बीमार होने पर गाय आपको भेजेगी मैसेज!

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 11:39:01 AM
Amazing technology, you send the message now sick cow!

गायों के पेट में डाल रहे हैं कुछ खास सेंसर 

विएना। क्या आपने कभी ये सोचा था कि खुद गाय अपनी सेहत के बारे में मैसेज करके बता सकती हैं। साइंस और तकनीक ने सबकुछ संभव कर दिया है। इस नई तकनीक के जरिए दो दर्जन देशों के किसानों को उनकी फॉर्म की गाय संदेश भेज रही है। डेयरी किसान अपनी गायों के पेट में कुछ खास सेंसर डाल रहे हैं।

 इन सेंसर के जरिए गाय की तबीयत में होने वाले सभी बदलावों और बीमारियों के बारे में भी पहले ही पता लगाया जा सकता है। इससे गाय की सेहत की जानकारी उसके मालिक तक पहुंच जाती है। ऑस्ट्रिया की स्टार्टअप कंपनी स्माएक्सटेक ने ये सेंसर तैयार किया है। यह वायरलैस जैसा है।

 इसे गाय के पेट में डाला जाता है। सेंसर के जरिए पता चल जाता है कि कब गाय प्रजनन के लिए तैयार होने जा रही है। सेंसर से 95 प्रतिशत तक विश्वसनीय जानकारी मिलती है। एक सेंसर की कीमत 10 डॉलर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.