गर्ल फ्रेंड को चढ़ा अजीब शौक परेशान होकर प्रेमी ने कर दी हत्या

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 12:30:41 PM
Frustrated boyfriend girlfriend strange hobby has ascended to murder

वाशिंगटन। आमतौर पर शॉपिंग करना महिलाओं का शौक होता है। अधिकतर महिलाओं को कपड़े, जूते खरीदना ज्यादा पसंद होता है, लेकिन डार्लिनी फ्लिन नाम कि एक महिला की इस दीवानगी ने उसे दुनियाभर में फेमस बना दिया था।  डार्लिन अपने हर कमरे में जूते, चप्पलों, सैंडिल के ढ़ेर लगा कर रखती थी।

 उनके इस शौक के कारण ही उन्हें ‘क्वीन ऑफ सोल‘ भी कहा जाता था और उनका कलेक्शन इतना शानदार था कि उन्हें 2006 में आधिकारिक रूप से गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।  उनके प्रेमी ने उनके इस शौक से परेशान होकर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका शव स्वीमिंग पूल में तैरता हुआ मिला।

 दरअसल, खबरों की मानें तो डाॢलन के इस शू कलेक्शन की कीमत करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपए होगी।  मगर, महज 3,000 रुपए के लिए उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि एक जोड़ी जूते डार्लिन की मौत का कारण बने। 58 वर्षीय डाॢलन एक बच्चे की  मां  भी थी। उनके पास करीब 15 हजार जोड़ी जूते थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.