इन सड़कों पर है अंजानी ताकतों का राज़, सोच कर ही सिहर जाता है शरीर 

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:37:17 PM
haunted highways

रात के अँधेरे में अगर आप किसी सुनसान रस्ते से गुज़रते है, तो कैसी धुक धुक सी मची होती है दिल में। वैसे रो कुछ लोग ही इन बातों पर यकीन करते है की अदृस्य शक्ति होती है, लेकिन कही न कही तो ऐसी शक्ति है ही।  कई किस्से कहानियों में अपने सुना होगा ,कहीँ किसी सुनसान हाईवे पर जाते हुए एक इंसान की मौत अचानक ही हो गयी। आपको जान कर हैरानी होगी की हमारे देश के कई ऐसी सड़के हैं जहाँ भूतो और सायों का डेरा बसा है। तो आइये आप भी जाने।

ऐसा क्या हुआ जॉन सीना की गिर्ल्फ्रेंड के साथ, की अचानक रो पड़ी !
इस रोड पर शादी के जोड़े में घूमती है औरत -

मुंबई के मार्वे-मड आइलैंड रोड से गुजरने वाले लोगों को अक्सर रात के समय यहां शादी का जोड़ा पहने एक औरत घूमती दिखाई देती है। सुनसान सड़क पर इस तरह सजीधजी औरत को अकेले देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यह रास्ता रात के समय देखने में भी काफी डरावना लगता है। यहां से गुजरने वाले कई ड्राईवर बताते हैं कि रात के समय सुनसान सड़क पर शादी का जोड़ा पहने एक औरत यहां दिखाई देती है। उस समय कई डरावनी आवाजें भी यहां सुनाई देती है।

सिर्फ शर्त लगाने की वजह से बना आरएएस

इस सड़क पर खुलेआम दिखती है सफ़ेद साड़ी में भूतनी -

तमिलनाडु के राजमार्ग-49 पर आमतौर पर दुर्घटनाएं होती रहती है। लोग इसकी वजह यहां सफेद साड़ी पहले घूमने वाली एक औरत को बताते हैं। लोगों का कहना है कि चेन्नई से पांडिचेरी के बीच सड़क पर सफेद साड़ी में एक औरत घूमती है। इस सड़क पर रात के समय जाने से लोग डरते हैं। यहां से जान बचाकर लौटने वाले वाहन चालकों बताते हैं कि सफेद साड़ी पहने जब यह महिला दिखाई देती है तो शरीर में अजीब सा कंपन महसूस होता है। कई बार महिला की यह परछाई अचानक से गाड़ी के सामने आ जाती है, वाहन चालक इसको बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

इस मंदिर में में बिना रुके गए तो होती है मौत -

रांची-जमशेदपुर हाईवे पर वाहन चालकों को एक महिला की लम्बी परछाई दिखाई देती है। यहां अचानक से कब हादसा हो जाए इसका कोई पता नहीं चल पाता। लोग इन हादसों का कारण यहां घूमने वाली आत्मा के प्रभाव को मानते हैं। इस हाईवे को पार करने में लोग इसलिए भी घबराते हैं कि हाईवे के दोनों कोनों पर मंदिर है। लोगों का मानना है कि अगर कोई मंदिर में बिना ढोक लगाए आगे गया तो उसके साथ हादसा होना निश्चित है। यहां से गुजरने वाले ट्रक ड्राईवर सफेद साड़ी पहने एक लम्बी औरत सड़क पर देखने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि इस आत्मा की वजर से ही यहां ज्यादा हादसे होते हैं।

read more:

कूलपैड के ये स्मार्टफोन भारत में जल्द हो सकते है पेश

500 रुपए का रिचार्ज करनें पर ये कंपनी दे रही है 600 रुपए का टॉकटाइम

जानिए! कुछ सालों में कितना बदला चुका है आपका पसंदीदा आईफोन



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.