यह महिला 18 महिने में बनी 13 बच्चों की मां

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 11:52:59 AM
Meet, woman becomes 13 fake children mother in 18 months

आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने 18 माह में 13 बच्चों को जन्म दे सकती हैं। ये बात तो हैरान कर देनी वाली है।

दरअसल, मामला लंदन का जहां पर मैनचेस्टर में रहने वाली रेबेका जोन्स नाम की महिला ने 13 बच्चों को जन्म नहीं दिया लेकिन हजारों पाउंड का दावा करने के लिए फर्जी बच्चे शामिल कर लिए।

पहले रेबेका ने टैक्स क्रेडिट के लिए दो बच्चों का दावा किया। इसके बाद उसने अधिकारियों को अपने 13 बच्चे होने का दावा किया और अगले 34 दिनों में 13 में से 7 बच्चे उसने पेश पर 960634 रुपए के अतिरिक्त लाभ का दावा किया। इसके लिए उसने बच्चों के नाम से फर्जी खाते भी जोड़ दिए। उसने दिसंबर 2012 से सितंबर 2013 तक 956023 रुपए का दावा किया।

इसके बाद जब जांच हुई तो सच सामने आ गया और रेबेका को धोखाधड़ी की आरोपी पाया गया। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी वकिल ने रेबेका के केवल दो बच्चों को वैध और बाद में जोड़े गए सभी नामों को काल्पनिक बताया।

रेबेका द्वारा जुड़वाए गए बच्चों में तीन जु़ड़वा भी शामिल है। रेबेका का झूठ बच्चों की जन्मदिन बताते समय पकड़ा गया क्योंकि वो उस समय गड़बड़ा गई तो अधिकारियों को आशंका हो गई और जांच की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.