लाश से हीरे बनाती है ये कंपनी

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 12:36:16 PM
The company manufactures diamond by zombies

स्वीटजरलैंड। दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जो लाश से हीरे बनाने का काम करती है! हाल ही एक ऐसी तकनीक चर्चा में है, जिससे मृतकों के शरीर को हीरे में बदला जा रहा है। ये काम अलगोरदांज नाम की कंपनी कर रही है। अलगोरदांज का भहदी में अर्थ होता है यादें। इस कंपनी का कारोबार स्वीटजरलैंड, जर्मनी और आस्ट्रिया तक फैला हुआ है। इस कंपनी के $जरिए कोई भी अपने प्रिय मृत परिजन की यादों को हमेशा के लिए अपने साथ संजोए रख सकता है। ये कंपनी मृत शरीर की राख को हीरे में तब्दील कर देती है। 

अलगोरदांज कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है। दरअसल, रिनाल्डो विल्ली जब स्कूल में पढ़ते थे, तब उनको शिक्षक ने सब्जियों की राख को हीरे में बदलने के बारे में बताया था। तभी से रिनाल्डो विल्ली के मन में आया कि जैसे सब्जियों की राख से हीरा बनाया जा सकता है, वैसे ही मृत लोगों की राख से भी तो हीरा बनाया जा सकता है। रिनाल्डो विल्ली ने अपने इसी आइडिया पर काम किया और मृत लोगों की राख से भसथेटिक हीरे को बनाते हुए अपनी कंपनी बना ली।

 ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में तब्दील कर रही है। सिंथेटिक और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान सकता है। रिनाल्डो विल्ली के जरिए विकसित की गई तकनीक के $जरिए अब बहुत से लोग अपने मृत परिजन की राख को एक हीरे के रूप में रखने के इच्छुक हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.