अनोखी प्रतियोगिता: इनाम में कार जीतने के लिए, इस महिला ने 50 घंटे तक किया ये

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 02:39:46 PM
Unique competition: To win the car in the prize, this woman did 50 hours

नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्री में कार जीतने का एक दिलचस्प मामला सामने आया। इस अनोखी प्रतियोगिता को जीतकर एक लडक़ी को ऐसा इनाम मिला है, जो आपको हैरान कर देगा।

 ऑस्टिन के 96.7किस एफएम ने किस ए किआ प्रतियोगिता को आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 20 लोगों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता किआ ओप्टिमा एलएक्स कार को जीतने के लिए रखी गई थी। सभी प्रतियोगियों को अपने लिप्स कार से चिपका कर रखने थे।

यह प्रतियोगिता इतनी आसान नहीं थी। इस प्रतियोगिता को जयसूर्या नाम की महिला ने जीत लिया। इस महिला ने कार को दो दिनों तक (50 घंटे) अपने होठों से चिपका कर रखा, और इनाम में कार जीत ली।

ऑस्टिन की तीस वर्षीय महिला दिलिनी जयसूर्या ने यह साबित कर दिया कि अगर कुछ करने की वाकई ठानों तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस प्रतियोगिता में लगातार 50 घंटे तक कार को किस करती रहीं और अपने मकसद में कामयाब भी रहीं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.