अनोखा रिवाज है इस गांव का, दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हा देता है खास चीज

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 12:14:39 PM
Unique custom of the village of the bride, the groom gives something special before parting

जयपुर। गांव से बहू लाना चाहते हैं तो पहले आपको दान देना पड़ेगा। ये गांव है राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर कालुआना। यहां वर्षो से एक परम्परा चली आ रही है कि यदि कोई दूल्हा अपनी दुल्हन यहां से ले जाता है तो शिक्षा के लिए उसे दान देना पड़ता है। 

यह कालुआना वेलफेयर शिक्षा समिति में जमा होता है। फिर इस पैसे को यह समिति 30-35 गांव की 300 बेटियों को पढ़ाने पर खर्चा करती है। यह रिवाज यहां करीब सात साल से चल रहा है। दरअसल, वर्ष 2005 से पहले यहां बेटियों की शिक्षा की स्थिति बेहद खराब थी।

 उस समय एक बेटी भी मिडिल पास नहीं थी। तब यहां के सरपंच जगदेव सहरण ने कालुआना वेलफेयर शिक्षा समिति बनाई। उसके बाद गांव की बेटी को अपनी दुल्हन बनाने के लिए गांव में आने वाले दूल्हे से शिक्षा का दान लेना शुरू किया गया जो कि आज भी प्रचलित है।

 यह दान दुल्हन के पिता की ओर से मांगा जाता है। इससे समिति को लाखों रुपए की आमदनी होती है। यह दान 100 रुपए से लेकर हजारों रुपए तक होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.