नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की फरवरी मेें वैश्विक वृद्धि तीन प्रतिशत बढक़र 1,03,064 वाहन रही जिसमें जगुआर और लैंड रोवर के वाहनों की बिक्री शामिल है। फरवरी 2016 में यह आंकड़ा 99,842 वाहनों का था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री इस दौरान पांच प्रतिशत बढक़र 67,007 वाहन रही जो पिछले साल फरवरी में 63,672 वाहन थी।
कंपनी की जगुआर लैंड रोवर ब्रांड की फरवरी 2017 में 54,576 लक्जरी कारें बिकीं जिनकी संख्या फरवरी 2016 में 52,313 वाहन थी।
कंपनी ने इस अवधि में 36,057 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल की 36,170 बिक्री के आस-पास ही है।