Airtel अफ्रीका ने सिटी के साथ 12.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2022 05:32:42 PM
airtel africa inks loan agreement with citi for $125 million

मुंबई : एयरटेल अफ्रीका ने अमेरिकी बैंकिग प्रमुख सिटी के साथ 12.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है। कंपनी अफ्रीका के 14 देशों में दूरसंचार और मोबाइल मनी सेवाओं का संचालन करती है। एयरटेल अफ्रीका ने कहा कि सिटी के साथ समझौते में स्थानीय मुद्राओं और अमेरिकी डॉलर, दोनों में उधार लेना शामिल है।

दूरसंचार कंपनी ने एक बयान में कहा, ''इस सुविधा की अवधि सितंबर 2024 तक की है और इसका इस्तेमाल एयरटेल अफ्रीका के संचालन और उसकी चार सहायक कंपनियों में निवेश का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।’’ सिटी के दक्षिण एशिया में कॉरपोरेट बैंकिग के प्रमुख के बालासुब्रमण्यम ने कहा यह समझौता दूरसंचार क्षेत्र में सिटी इंडिया द्बारा किया गया पहला प्रदर्शन-संकेत आधारित सौदा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.