Bank Employees की बढ़ जाएगी सैलरी, सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 03:26:28 PM
Bank Employees' Salaries Set to Rise: Government Takes This Major Step

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा किया गया है।

खबरों के अनुसार, सरकार ने मई से जुलाई 2026 की तिमाही के लिए बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 25.70 करने का निर्णय लिया है। हालांकि, 0.70 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी को बैंक कर्मचारियों और यूनियनों ने 'बहुत कम' बताया गया है।  

खबरों के अनुसार, 0.70 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी से अलग-अलग वेतनमान वाले कर्मचारियों की मासिक वेतन में केवल 435 रुपए से 1,050 रुपए का इजाफा होगा।

खबरों के अनुसार, जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 48,000 रुपए से 1,17,000 रुपए के बीच है, उनके वेतन में 435 रुपए से लेकर 1,050 रुपए तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, सरकार का ये कदम बैंक कर्मचारियों के लिए सौगात है। अब बैंक कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.