CNG Price : पुणे में सीएनजी के दाम 2.20 रुपये प्रति किलो से बढे

Samachar Jagat | Friday, 29 Apr 2022 01:57:29 PM
CNG Price : CNG price hiked by Rs 2.20 per kg in Pune

मुंबई : महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) ने पुणे में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम में 2.20 रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी से यहां सीएनजी का दाम 77.20  रुपये प्रति किलो हो गया है। कंपनी की अधिसूचना के मुताबिक नयी दर शुक्रवार से लागू हो गयी। नयी दरें पीएमसी (पुणे नगर निगम) क्षेत्र, फुरसुंगी, पिसोली और आंबेगांव इलाकों में लागू हो गयी हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में मूल्य वर्धित कर 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया था। सरकार के इस फैसले से पुणे में सीएनजी के दाम 62 रुपये प्रति किलो हो गए थे। ये कीमत लंबे समय तक नही रह सकी और 06 अप्रैल इसकी कीमत सात रुपये से बढ गयी। इसके बाद 13 अप्रैल को पांच रुपये और 18 अप्रैल को दो रुपये प्रति किलो से कीमत बढ़ा दी गयी थी। पुणे में हलांकि ,पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.