- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में सोने की कीमत में लगातार छठे दिन गिरावट आई है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। आज सोने की वायदा कीमत में 0.2 प्रतिश्त की गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने की प्रति दस ग्राम कीमत 46145 रुपए ही रह गई है।
यह सोने का पिछले आठ माह का सबसे निचला स्तर है। पिछले साल अगस्त में सोने की कीमत 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। तब से अब तक इसकी कीमत में दस हजार रुपए तक की गिरावट आ चुकी है।
सोने के अप्रैल वायदा भाव में गुरुवार को 100 रुपए से अधिक की गिरावट आई थी। इससे यह 46126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। लोगों के पास अभी सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है।