- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में चार दिनों बाद आज गिरावट देखने को मिली है। आज एमसीएक्स में सोने की कीमत में 0.32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
इस कारण सोने की कीमत 47,857 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में आज एक प्रतिशत की गिरावट सामने आई है। इस कारण चांदी 68,275 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है।
सोने की कीमत 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,834 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अर्थव्यवस्था को 1.9 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज दिए जाने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।