- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने प्रदेश आशा कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी ऐलान किया है। सरकार का ये कदम इनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
इस बात की जानकारी उन्होंने आज एक्स के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी
बिहारी के सीएम नीतीश कुमार ने इस इस संबंध में आगे कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From X